अमेठी। आज एसपी कार्यालय, गौरीगंज में व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सर्किल ऑफिसर श्री अखिलेश वर्मा जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा व्यापारियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच संवाद और आपसी समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सियाराम अग्रहरि, ऋषभ अग्रहरि सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
बैठक में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन एवं व्यापारियों के बीच निरंतर संवाद से ही मजबूत एवं सकारात्मक माहौल बनाया जा सकता है।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़
2 views
