हाथरस, 16 सितंबर। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य 17 सितंबर को हाथरस के भ्रमण पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 2:10 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगी।इसके बाद 2:20 बजे जिला महिला चिकित्सालय में नवनिर्मित पोस्ट सर्जिकल वार्ड का उद्घाटन करेंगी। इसके उपरांत मंत्री दोपहर 3 बजे तृतीय प्रांतीयकृत 115वें विशाल लख्खी मेला श्री दाऊजी महाराज, हाथरस मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगी।मंत्री के जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
रिपोर्ट संजीव कुमार तेनगुरिया

3 views
