गोंडा, 16सितम्बर 2026

जनपद गोंडा, टिकरी रेंज अंतर्गत ग्राम सभा अमवा में संरक्षित प्रजाति के सागवान के हरे-भरे वृक्ष का लकड़ी माफिया द्वारा अवैध रूप से कटान किया गया।

ग्रामीणों ने दिनांक 14/09/2026 को हुई इस कटान की लिखित शिकायत फोटो साक्ष्य के साथ प्रभागीय वनाधिकारी (DFO), गोंडा को दी थी। शिकायत पर टिकरी रेंज से वन दरोगा श्री रामपाल भारती और फॉरेस्ट गार्ड श्री रामकरण यादव जांच के लिए गांव पहुंचे।

आरोप है कि उक्त वन कर्मी जांच करने के बजाय चौराहे पर लकड़ी माफिया के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेते रहे। जिसका स्पष्ट फोटो साक्ष्य ग्रामीणों के पास है और शिकायत पत्र के साथ संलग्न है।

ग्रामीणों का कहना है कि DFO को शिकायत पत्र देने के बाद आज तक न तो अवैध कटान की जांच हुई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। इससे लकड़ी माफिया के हौसले बुलंद हैं और पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने शासन से मांग की है कि ग्राम अमवा के मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए और फोटो में दिख रहे वन कर्मियों तथा लकड़ी माफिया के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

संलग्न:

  1. DFO को दिया गया शिकायत पत्र
  2. दिनांक 14/09/2026 का फोटो साक्ष्य (वन दरोगा व गार्ड माफिया के साथ)

निवेदक – ग्रामवासी, ग्राम अमवा, टिकरी रेंज, जिला गोंडा

5 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *