
प्रयागराज। माननीय प्रधानमंत्री एवं परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रयागराज नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महापौर श्री गणेश केसरवानी जी सहित नगर निगम के सभी माननीय पार्षदगण एवं नगर निगम की टीम ने सहभागिता की।
इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ प्रयागराज के निर्माण के लिए स्वच्छता का संकल्प लिया गया। सभी ने स्वच्छता को जन-जन की सहभागिता एवं जिम्मेदारी बनाने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
महापौर गणेश केसरवानी जी सहित पार्षदगण ने नागरिकों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
1 view
