गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल

गोंडा।नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड पर मंगलवार शाम 19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी विवेक कुमार गुप्ता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कुत्ते के पट्टे से लटका मिला। घटना के समय उसके हाथ में मोबाइल था, जिस पर किसी लड़की की वॉट्सएप कॉल आ रही थी।मृतक बहराइच रोड का निवासी था और कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। साथ ही वह स्टेट लेवल का हॉकी खिलाड़ी भी था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को वह दिनभर दुकान पर था। शाम को घर खाना खाने आया और फिर दुकान चला गया। दुकान से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। शाम करीब 6 बजे जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका था। सूचना पर नगर कोतवाली और मिश्रौलिया चौकी पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।लड़की से झगड़े की आशंकाबड़े भाई विनय गुप्ता ने बताया कि व्यापार या परिवार में कोई परेशानी नहीं थी। विवेक किसी लड़की से बात करता था। शक है कि लड़की से झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है और लड़की का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।स्टेट लेवल तक खेला था हॉकीविवेक ने 10 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। 2018 से जिला, मंडल और स्टेट लेवल की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 2024 में मेजर ध्यानचंद जयंती पर हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उसने अंतिम मैच खेला था, जहां वह एक अंक से टॉप-3 में आने से चूक गया था। जिला स्तर पर उसकी टीम ने कई जीत हासिल की थीं।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *