
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
रामपुर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
बेसिक शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से जिले का नाम रोशन करने वाली शाहबाद की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बबिता सिंह और प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर की प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
दोनों के अभिनव प्रयासों और निपुण भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की डीएम ने सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों में तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने की मजबूत नींव है।
डीएम ने सम्मानित शिक्षिकाओं से अपने सफल शिक्षण प्रयोगों को जिले के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के साथ साझा करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
