ब्रेकिंग न्यूज़एम डी न्यूज़ मथुरा से संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर उत्तर प्रदेश सहायक ब्यूरो प्रमुख की रिपोट

उच्च शिक्षा से वंचित रखने और बदतमीजी करने के लगाए गंभीर आरोप छाता तहसील क्षेत्र के पैगाम रोड स्थित राधेश्याम जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब 12वीं कक्षा की छात्राएं कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने विद्यालय में उचित शिक्षा व्यवस्था और पर्याप्त शिक्षकों की कमी का आरोप लगाया।छात्राओं का कहना है कि वे समय से फीस जमा करती हैं और नियमित रूप से कॉलेज आती हैं, लेकिन पढ़ाई के दौरान जब उन्हें किसी विषय या सवाल को समझने में परेशानी होती है तो कथित तौर पर शिक्षकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।छात्राओं ने आरोप लगाया कि कुछ शिक्षकों का व्यवहार भी उनके प्रति ठीक नहीं है। छात्राओं के मुताबिक, उनसे कथित तौर पर कहा जाता है कि “तुम्हें क्या करना है, पास तो हम करा देंगे।” छात्राओं का आरोप है कि इनके पास ऐसी कौन सी शक्ति है जो हमें बगैर पढ़ाई करे ही पास कर देंगे, शिक्षा के क्षेत्र में एक यह भी जांच का विषय है ऐसी व्यवस्था में उन्हें बेहतर शिक्षा कैसे मिलेगी?इसी को लेकर छात्राओं ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर छात्राओं को शिक्षा के अधिकार के लिए धरने पर क्यों बैठना पड़ा? क्या विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था वास्तव में सवालों के घेरे में है, या फिर छात्राओं के आरोपों में कोई दूसरा पक्ष भी है?वहीं, जब इस पूरे मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से बातचीत की गई तो उन्होंने छात्राओं के आरोपों को आधारहीन बताते हुए अपना पक्ष रखा और मामले में विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्थिति स्पष्ट की।फिलहाल छात्राओं के आरोप और विद्यालय प्रबंधन के जवाब के बाद मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच कर छात्राओं की शिकायतों का समाधान करता है या मामला केवल समझाइश तक ही सीमित रह जाता है।

Oplus_131072
1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *