बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी: रेहरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोखनापुर में भगवान दास के आवास पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन कर कार्यक्रम को विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

समारोह के दौरान ग्राम पंचायत पोखनापुर के सम्मानित प्रधान नरेंद्र कुमार, श्रीकांत सक्सेना, भगवान दास तथा विजपाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। पूजा उपरांत सभी उपस्थित ग्रामीणों में प्रसाद वितरण किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट मोहम्मदी खीरी: रेहरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पोखनापुर में भगवान दास के आवास पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन कर कार्यक्रम को विधि-विधान से संपन्न कराया गया।समारोह के दौरान ग्राम पंचायत पोखनापुर के सम्मानित प्रधान नरेंद्र कुमार, श्रीकांत सक्सेना, भगवान दास तथा विजपाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। पूजा उपरांत सभी उपस्थित ग्रामीणों में प्रसाद वितरण किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *