एम डी न्यूज चैनल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने गुरुवार को मवई चौराहा स्थित आर.एस हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान विधायक ने चिकित्सक डॉ सचिन यादव से मरीजों के उपचार के संबंध में भी जानकारी ली।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों और बीमार लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को इलाज या अन्य जरूरी मदद की आवश्यकता हो तो उसकी हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा। मरीजों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
इस दौरान अंजनी कुमार साहू डाक्टर सचिन यादव धर्मेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे

43 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *