
प्रयागराज। हंडिया स्थित निर्मला विपिन वाटिका में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर जा रही बाइक सेवा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ यात्रा को झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया।
वाराणसी से वडनगर तक जाने वाली यह सेवा संकल्प बाइक यात्रा 17 सितंबर को प्रारंभ हुई है, जिसका उद्देश्य सेवा, संकल्प और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर फूलपुर विधायक श्री दीपक पटेल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वी. के. सिंह जी, भाजपा गंगापार जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नवीन पटेल जी, पार्षद श्री अरुण मिश्र जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील पटेल जी सहित भाजपा के पदाधिकारीगण एवं यात्रा में शामिल सभी नौजवान साथी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल सभी युवा साथियों का उत्साहवर्धन किया तथा यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवा, संकल्प और राष्ट्रहित की भावना से आगे बढ़ रही इस यात्रा के लिए सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
