
मितौली खीरी 19 सितम्बर 2026 लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मितौली कस्बे में स्थित राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भूकंप आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान छत गिरने और विद्यार्थियों के घायल होने का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कैंप भेजा गया, जबकि विद्यालय में राहत शिविर बनाया गया। मॉक ड्रिल में तहसील प्रशासन, पुलिस, NDRF, SSB, स्वास्थ्य विभाग, समेत विभिन्न विभागों की टीमें शामिल रहीं।
मौके पर उपजिलाधिकारी मितौली संतदास पवांर, तहसील दार मितौली प्रीती सिंह, कोतवाली प्रभारी मितौली दिलीप चौबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह,आर्मी विभाग सूबेदार विनय प्रकाश सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
