रिपोर्ट : शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर । आगामी प्रस्तावित अति विशिष्ट अतिथि के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना कल्याणपुर क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ आगमन और निर्गमन मार्ग, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं परखीं। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम और एसपी ने एसडीएम और सीओ बिंदकी को निर्देशित किया कि अतिथि के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध चाक-चौबंद रखे जाएं। यातायात व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बिंदकी समेत पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।