MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को जनपद मुज़फ्फरनगर में आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

आयुष विभाग के चिकित्सालयों एवं डिस्पेंसरी के चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्टों ने निकटवर्ती गांवों में आयोजित चौपाल में भाग लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित एवं स्वस्थ आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या और योग के महत्व की जानकारी दी।

इसके साथ ही Healthy Ageing तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed