
श्रावस्ती- जनपद गिलौला बाजार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान का गिलौला व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की अगुवाई मे आकाश कुमार, संजय कुमार, श्रवण गुप्ता, ननके गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, रिखी राम, राकेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, बबलू गुप्ता, छोटकऊ, मनोज गुप्ता, पप्पू अली,रमेश यादव, संजय यादव, सुरेश यादव, इरफान अली,बबलू जायसवाल सहित बाजार के तमाम व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों ने 2027 में समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव के साथ रहने की बात कही। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं, महंगाई, व्यापारिक लागत और डिजिटल भुगतान से जुड़े नियमों को लेकर सरकार को व्यापारियों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और उनके सम्मान, सुविधा एवं हितों के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
