थाना मगोर्रा पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट, एक पैकेट कैपस्टन सिगरेट और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल उर्फ गूंगा (26) पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, मंडी चौराहा, थाना हाईवे, मथुरा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नगला चंदन, थाना ढोलना, जिला कासगंज का रहने वाला है।
पुलिस टीम ने आरोपी को 18 सितंबर 2026 को दोपहर 2:55 बजे आगरा कैनाल बंडपुरा पुल, मथुरा-भरतपुर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मगोर्रा में मुकदमा संख्या 272/2026 के तहत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जाजनपट्टी उपनिरीक्षक अवन कुमार, हेड कांस्टेबल गिरीशचन्द और कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed