
प्रयागराज के थाना उतरांव क्षेत्र के सलेमपुर गणेश चौराहा पर गणेश पूजा समिति के द्वारा गणपति बप्पा की स्थापना किया गया है स्थापना की आखिरी दिन दिनांक 18/09/2026 दिन शुक्रवार विधिपूर्वक पूजन किया गया।
इस दौरान समिति द्वारा मेले का आयोजन भी किया गया मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे गए सभी श्रद्धालु प्रसाद पाकर ग्रहण की मेले में जलेबी, चाट – पकौड़े और खिलौने का दुकान आदि प्रकार की दुकान भी लगी थी ।
झालर एवं लाइटों से गणपति बप्पा का पंडाल तथा पूजा बाजार सजाया गया था इस दौरान बच्चों द्वारा झूले का खूब आनंद लिया गया ।
सलेमपुर गणेश चौराहे पर स्थित बड़ा ही प्रसिद्ध महेश्वर धाम मंदिर है इस मंदिर पर विशेष दिन रविवार को हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर पर भक्तों द्वारा शिव चर्चा का भी आयोजन होता है । महेश्वर धाम की सुबह- शाम की आरती पांडा श्री लाल चंद्र यादव द्वारा किया जाता है
मेले कीसुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मौजूद थी ।
इस गणपति बप्पा महोत्सव का आयोजन नवयुवा गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष- राजेंद्र प्रसाद पटेल ,उपाध्यक्ष- रमेश यादव , कोषाध्यक्ष – चंद्रभान पटेल, व्यवस्थापक- सुभाष चंद्र पटेल तथा बाजार वासियों द्वारा आयोजन किया गया।
