MD NEWS बहुआयामी समाचार रूधौली (बस्ती)

कल दिनांक 18/09/2026 को बजाज शुगर मिल, अठदमा रुधौली, बस्ती में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी व अन्य कर्मियों ने आकस्मिक आपदा से निपटने का हर संभव प्रशिक्षण लिया।

रुधौली थाना के सब इंस्पेक्टर श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रशिक्षण सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर दोपहर लगभग 2:00 बजे तक चला, जिसे बरसात होने की वजह से बंद करना पड़ा।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रशिक्षण हमें भविष्य में आगामी विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक व अप्राकृतिक आपदाओं से शीघ्रातिशीघ्र निपटने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed