फतेहपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए निर्धारित सीटों की पहचान को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रहती हैं। लखनऊ–फतेहपुर मार्ग पर संचालित आलमबाग डिपो की बस UP32T N1992 में भी पत्रकार सीट की पहचान वाला स्टीकर गायब मिला
बस के कंडक्टर जे.पी. अवस्थी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा सवारी स्टीकर उखाड़कर फेंक देती हैं।
लखनऊ–फतेहपुर रूट पर ही नहीं, प्रदेश की विभिन्न रोडवेज बसों में सफर करने वाले पत्रकारों की ओर से आरक्षित सीट की पहचान न होने या व्यवस्था का पालन न होने जैसी शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे में सवाल है कि जब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शासन द्वारा रोडवेज बसों में यात्रा की सुविधा दी गई है तो निर्धारित सीट की पहचान और उपलब्धता सुनिश्चित कौन करेगा।

6 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed