
निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश ।
आज दिनाँक 19.09.2026 को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री वैभव श्रीवास्तव व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी की अध्यक्षता में जनपद बस्ती के तहसील हरैया पर जनसुनवायी की गयी । इस अवसर पर आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये ।
डीआईजी0 बस्ती द्वारा तहसील समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने, राजस्व/भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हरैया , एस0डी0एम0 हरैया बस्ती , तहसीलदार हरैया व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे
