रिपोर्ट अनुज कुमार एमडी न्यूज प्रयागराज

प्रयागराज । नगर निगम ने शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। सड़कों के गड्ढों की जल्द और टिकाऊ मरम्मत के लिए अत्याधुनिक ‘पॉथोल डॉक्टर मशीन’ का संचालन शुरू किया गया है। महापौर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में सड़क पैच रिपेयरिंग मशीन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। शहर में पहली बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल नगर निगम के अनुसार, शहर में पहली बार सड़कों के रखरखाव के लिए इस तरह की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मशीन की मदद से सड़क के गड्ढों की मौके पर ही मरम्मत की जाएगी।
नगर निगम के अवर अभियंता (जेई) विनोद पटेल ने बताया कि यह मशीन सड़क पर चलता-फिरता ‘हॉट मिक्स प्लांट’ है। पहले प्लांट से डामर और गिट्टी लाने के दौरान सामग्री ठंडी हो जाती थी। इससे कई बार पैचवर्क जल्दी खराब होने की समस्या सामने आती थी। 130 से 140 डिग्री पर तैयार होती सामग्री
नई मशीन में मौके पर ही करीब 130 से 140 डिग्री सेल्सियस तापमान पर मरम्मत सामग्री तैयार रहती है। मशीन गड्ढे वाली जगह की सतह को भी गर्म करती है।
इसके बाद पुराने मलबे और डामर का करीब 70 से 75 प्रतिशत हिस्सा दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मशीन पर लोड 25 से 30 प्रतिशत नया मटेरियल मिलाया जाता है। सामग्री डालने के बाद मौके पर ही कंपैक्शन मशीन से रोलिंग की जाती है। 25 से 30 मिनट में तैयार होगी सड़क जेई के मुताबिक, एक गड्ढे को पूरी तरह ठीक कर सड़क को सामान्य यातायात के लिए तैयार करने में करीब 25 से 30 मिनट लगते हैं। इससे सड़क मरम्मत के दौरान लंबे समय तक रास्ता बंद रखने की जरूरत भी कम हो सकती है। त्योहारों से पहले मुख्य सड़कों पर होगा इस्तेमाल
यह मशीन दिल्ली से मंगाई गई है और विदेशों में इस्तेमाल होने वाली तकनीक की तर्ज पर काम करती है। जेई ने बताया कि वाहन 5 से 6 मीटर चौड़ी डामर सड़कों पर आसानी से पहुंच सकता है।
नगर निगम के मुताबिक, शहर में अलग-अलग पर्व, त्योहार और बड़े आयोजनों से पहले मुख्य सड़कों के गड्ढों की तेजी से मरम्मत करने में मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *