रिपोर्ट अनुज कुमार एमडी न्यूज प्रयागराज

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर प्रयागराज जनपद की प्रतापपुर विधानसभा में विशाल सेक्टर-बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज मंडल प्रभारी चिंतामणि वर्मा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में राजेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रयागराज, विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार, वरिष्ठ नेता सर्वेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता को और तेज करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने आगामी मिशन 2027 को लेकर पूरी मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया। सम्मेलन को पार्टी के संगठनात्मक अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
