
मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज क्षेत्र के ग्राम रहड़वा में अज्ञात चोरों द्वारा किसान के घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी कर ली गई ग्राम रहड़वा निवासी किसान शिव कुमार पुत्र सुखराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी उनकी ट्राली चोरी कर ली गई। सुबह ट्राली गायब मिलने पर उसने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन ट्राली का कोई सुराग नहीं लग सका। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है
3 views
