की सूचनाओं को प्रभावी बनाने पर जोर –
महराजगंज। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच महराजगंज पुलिस ने जनजागरूकता और

सकारात्मक पुलिसिंग को आमजन तक पहुंचाने के लिए नया संवाद शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जिले के सक्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
वार्ता में सोशल मीडिया के जरिए जनहित से जुड़ी सूचनाओं, पुलिस की

जनकल्याणकारी पहल और जागरूकता अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श हुआ। एसपी ने पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने इंफ्लूएंसर्स से अपील की कि सोशल मीडिया पर तथ्यपरक, जिम्मेदार और जनहितकारी सामग्री को प्राथमिकता दी जाए, ताकि अफवाहों के

बजाय सही सूचनाएं आमजन तक पहुंचें और पुलिस की सकारात्मक पहलों का व्यापक प्रचार हो सके।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ समेत जनपद के सक्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स मौजूद रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed