गोण्डा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित UGC परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बालिका ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। ममता वर्मा पुत्री राम जस वर्मा निवासी रामपुर मोतीगंज गोंडा का JRF में चयन हुआ है। ममता वर्मा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किसान इंटर कालेज मोतीगंज से उत्तीर्ण किया,स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पूरा किया।
ममता वर्मा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है और कहा कि ममता वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर सपना पूरा किया जा सकता है, क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
ममता वर्मा का JRF में चयन होना मोतीगंज ही नहीं बल्कि पूरे गोंडा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी इस सफलता से यह संदेश मिलता है कि यदि लक्ष्य सपष्ट हो और परिश्रम निरंतर जारी रहे तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है। भाई विकास वर्मा,विमल वर्मा, मां पूजा वर्मा सहित क्षेत्र के लोगों ने ममता वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed