
महराजगंज। कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए मामले में प्रकाश में आई 21 वर्षीय अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।
कोल्हुई पुलिस सोमवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान थाना कोल्हुई में दर्ज मु0अ0सं0
0149/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस से संबंधित मुकदमे के माल की बरामदगी की गई। पुलिस ने मामले में प्रकाश में आई बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
