कानपुर देहात : से बड़ी खबर
रनिया नगर पंचायत शेरपुर तरौंदा में बुढ़वा मंगल को ,विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
रिपोर्टर – वेदप्रकाश
एम डी न्यूज
कानपुर देहात। बुड़वा मंगल के पावन अवसर पर कानपुर देहात रनिया नगर पंचायत के शेरपुर तरौंदा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भंडारे की व्यवस्थाएं संभालीं। श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

