बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी, खीरी। मोहम्मदी कोतवाली की रेहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपरिया धनी में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत घरेलू सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पति ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
पिपरिया धनी निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका गोला कहरान टोला निवासी रीति से प्रेम प्रसंग था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 21 फरवरी 2026 को कंज्जा हनुमान मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह हुआ। पंकज के मुताबिक शादी के कुछ माह बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। उसका आरोप है कि पत्नी की विभिन्न मांगों को लेकर आए दिन विवाद होता था। विवाद बढ़ने के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई।
पंकज का आरोप है कि 17 सितंबर 2026 को वह अपनी मां और परिवार के लोगों के साथ किसी काम से मोहम्मदी आया था। इसी दौरान पत्नी कथित रूप से अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ उसके घर पहुंची। शिकायतकर्ता के अनुसार घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, अलमारी, बक्सा, बेड समेत अन्य घरेलू सामान एक डीसीएम में भरकर ले जाया गया।
पंकज ने बताया कि मोहम्मदी से वापस घर पहुंचने पर उसे घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। उसने पत्नी से फोन पर घटना के संबंध में जानकारी मांगी तो आरोप है कि पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंकज पत्नी के मायके पहुंचा। वहां पड़ोसियों से बातचीत के दौरान उसे पत्नी की पूर्व शादी के बारे में जानकारी मिलने का दावा किया गया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी मिली कि रीति की पूर्व में 25 नवंबर 2020 को बरेली निवासी अरुण कुमार से शादी हुई थी। पंकज के अनुसार पूर्व पति के परिवार के खिलाफ 3 जुलाई 2021 को दहेज एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि, इन सभी आरोपों और पूर्व मुकदमे की पुलिस स्तर से स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed