MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
MD न्यूज़ | बहुआयामी समाचार

महराजगंज। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के बृजमनगंज ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और मौजूद लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के जरिए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, ताकि पात्र लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान पूर्व विधायक ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव-गांव ऐसे पात्र परिवारों और नागरिकों को चिन्हित किया जाए, जो अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया। पूर्व विधायक ने अधिकारियों से आमजन को मिल रही सुविधाओं और योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

फरेंदा क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में नेताओं और संभावित दावेदारों की सक्रियता पहले से बढ़ी हुई है। ऐसे में जनसंवाद और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंच बनाने की कवायद को राजनीतिक गतिविधियों के बढ़ते दौर के रूप में देखा जा रहा है।

“मोदी जी के संकल्प से जन-जन का कल्याण, सरकार आपके द्वार—सेवा और सुशासन का नया संकल्प” के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *