फतेहाबाद/डौकी। थाना डौकी क्षेत्र के टंकी चौराहे पर तेज रफ्तार होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।


बताया गया कि होंडा अमेज कार संख्या UP80DQ6959 आगरा से फतेहाबाद की ओर जा रही थी। टंकी चौराहे के पास तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान गजेंद्र सिंह पुत्र अज़ब सिंह, निवासी सलेमपुर धनखड़, थाना निबोहरा, आगरा तथा जोगिंदर सिंह पुत्र चरण सिंह, निवासी कुतुबपुर गोला, थाना फतेहाबाद, आगरा के रूप में हुई है।
दोनों मृतकों के परिजन थाना डौकी पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट
