वाल्मीकि सद्भावना मेला आयोजन समिति द्वारा 45वें तीन दिवसीय वाल्मीकि सद्भावना मेले की योजना बैठक आयोजित।
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर गौरव सक्सेना
बरेली के सर्किट हाउस सभागार में वाल्मीकि सद्भावना मेला आयोजन समिति द्वारा 25, 26 और 27 अक्टूबर को होने वाले 45वें तीन दिवसीय वाल्मीकि सद्भावना मेले की योजना बैठक बनाई गई। मेला समिति के अध्यक्ष एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य मनोज थापलियाल ने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन के लिए सुझाव मांगे। मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल ने बताया कि इस साल का आयोजन पिछले सालों से भी ज्यादा बड़ा होगा। इसमें तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिनमें देश के कोने-कोने से कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आएंगे। इस मेले में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, ऐसे लोग जो अपनी मेहनत से अलग-अलग पदों पर पहुंचे हैं, उन्हें भी समाज के प्रेरणा स्रोत के रूप में सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और कई दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। बैठक में मनोज थपलियाल, सुनील दत्त, अरविंद वाल्मीकि, मनोज भारती, योगेश बंटी, बंटी सिंह, रोहित अग्रवाल, दिनेश सत्संगी, विकास डिस्को, सुरेंद्र वाल्मीकि, गोबिंद बाबू वाल्मीकि, सुनीत कठेरिया, अतुल वाल्मीकि, रूपेश थपलियाल, अजहर प्रधान, आशीष, गुड्डू नागवंशी और विवेक चौधरी मौजूद रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *