रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 22 सितंबर 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र में इस समय आवारा गोवंशों ने उत्पात मचा रखा है, जिनके आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। यह आवारा सांड कभी सड़कों में, कभी बाजारों में, तो कभी सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए देखे जा सकते हैं। कहीं सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ने लगते हैं जिसके कारण जनता को अपने सामान का नुकसान भी झेलना पड़ता है इसके अलावा जान का भी खतरा बना रहता है।
मितौली कस्बे के बस स्टॉप पर मंगलवार को दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई से राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान दोनों सांड बस अड्डे के सामने स्थित इसराइल मोबाइल शॉप और उस्मान शू सेंटर में जा घुसे। सांडों को दुकान में घुसता देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि ग्राहक भी भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इस घटना से कई लोगों को अपने सामान का भारी नुकसान उठाना पड़ा है तथा वहां लोगों में डर का माहौल बना है। लोगों में डर है की कहानी जिम्मेदारों की उड़ान चिंता का परिणाम दुखद ना हो जाए।
फिलहाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़वाने की मांग की है।
