फतेहाबाद (आगरा):कस्बा फतेहाबाद में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। कस्बे के मोहल्ला राजपूत में सोमवार रात 56 भोग की झांकी सजाई गई।

गणेश पंडालों को फूलों, लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। सुबह-शाम गणपति बप्पा की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है।
मोहल्ला राजपूत स्थित मुख्य गणेश पंडाल में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, महा आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। वहीं सोमवार रात छप्पन भोग लगाया गया जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान नगर में शांति और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस दौरान इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र गुप्ता, निशू गुप्ता अंकित गुप्ता, सुलभ झा, मयंक गुप्ता, आलोक गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अमन, आदर्श, यान्त्री झा, तान्या गुप्ता, युक्ति गुप्ता और प्रीति समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद
रिपोर्ट, आरती कुशवाह

एम डी न्यूज

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *