MD न्यूज़ रिपोर्टर संदीप बाजपेई फरधान

फरधान खीरी। जनपद के थाना फरधान क्षेत्र के अंतर्गत सुबह एक सड़क हादसा हो गया , हादसा लखीमपुर — पीलीभीत नेशनल हाइवे संख्या 730 पर स्थित मनिकापुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल ।

 घटना मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे अनुराग पुत्र हंसराम , निवासी कोरय्या जंगल जोकि अपनी हीरो आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मनिकापुर तिराहे पर उनकी बाइक और लखीमपुर की तरफ जा रही पिकअप संख्या UP 31 BT 2859 के बीच आपस में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक अनुराग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार पटेल व कांस्टेबल रिंकू पाल ने घायल अनुराग को तुरंत एक निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी फरधान भिजवाया , जहां उनका इलाज जारी है वही पुलिस ने घायल अनुराग के परिजनों को भी सूचना दे दी है।पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करा दिया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह चालू है।
3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *