दिनांक 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक | कालीपीठ, नैमिषारण्य धाम

आज कालीपीठ, नैमिषारण्य में दिनांक 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले दिव्य भागवत महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री राजा गणपति आर., माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकुर अग्रवाल जी, माननीय एसडीएम महोदय, आदरणीय पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लगभग 5,000 श्रद्धालु भक्तगण पधार रहे हैं। इतने विशाल धार्मिक समागम के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन एवं कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
कालीपीठ परिवार समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन करता है। अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से इस दिव्य धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
अरुन कुमार पत्रकार नैमिषारण्य
