ब्रेकिंग न्यूज़ गोला गोकरननाथ नाथ नाबालिग किशोरी के यौन शोषण का आरोप, पांच माह की गर्भवती होने की बात; परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के कस्बा अजान से एक गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक नाबालिग किशोरी का तीन आरोपियों द्वारा कई महीनों तक कथित रूप से यौन शोषण किया गया। परिवार के अनुसार, पीड़िता करीब पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।
परिजनों का यह भी आरोप है कि गर्भपात कराने के उद्देश्य से विपक्षी पक्ष द्वारा गांव की एक आशा कार्यकर्ता को कथित तौर पर पैसे का लालच दिया गया और पीड़िता का गोला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अबॉर्शन कराने का प्रयास किया गया।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार ने थाना हैदराबाद में तहरीर देकर न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा नाबालिग पीड़िता को सुरक्षा और उचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का विवरण सामने आना अभी बाकी है। आरोपों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

17 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *