लखनऊ, 22 सितंबर 2026: एरा यूनिवर्सिटी के फार्मेसी बिल्डिंग स्थित केमिस्ट्री डिवीजन (बायोटेक्नोलॉजी विभाग) में आज “न्यू टेक्निक्स इन थिन लेयर क्रोमैटोग्राफी (TLC)” विषय पर एक दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला (Hands-on Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान को नई दिशा देने वाली इस कार्यशाला की अध्यक्षता केमिस्ट्री डिवीजन के इंचार्ज डॉ. एम. फहीम खान ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन (एंकरिंग) मेटाबॉलिक विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जैनम द्वारा किया गया।
मार्क (Merck) कंपनी के विशेषज्ञों ने दिया तकनीकी प्रेजेंटेशन
कार्यशाला में मुख्य तकनीकी सत्र का संचालन वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध मार्क (Merck) कंपनी से आए विशेषज्ञ अतिथियों द्वारा किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री त्रिलोकी गुप्ता तथा एस एस सिंडिकेट ने पूरे कार्यक्रम का बेहतरीन प्रबंधन (Management) संभाला तथा श्री हितेश चंद्र ने मुख्य वक्ता के रूप में शानदार प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने छात्रों को पहले HPLC और GCMS के सिद्धांतों को समझाया और फिर आधुनिक TLC मशीनों व उनके चिकित्सा क्षेत्र में अनुप्रयोगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
रोमांचक क्विज़ प्रतियोगिता और छात्र सम्मान
प्रेजेंटेशन के दौरान छात्रों की समझ और उत्साह को परखने के लिए 10 प्रश्नों की दो चरणों में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस बौद्धिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक चरण के 5-5 (कुल 10) मेधावी छात्रों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ प्रोफेसर्स और गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षाविद और प्रोफेसर उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में पैरामेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ. शारिक, बायोटेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. तबरेज, बायोकेमिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रोमाना और एरा विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. काशिफ सहित अन्य महत्वपूर्ण फैकल्टी मेंबर्स ने हिस्सा लिया और शोधार्थियों का हौसला बढ़ाया।
15-15 छात्रों के बैच में मिला व्यावहारिक (Hands-on) डेमो
कार्यशाला का मुख्य आकर्षण इसका व्यावहारिक सत्र रहा, जिसमें 45 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। बेहतर प्रशिक्षण और व्यक्तिगत ध्यान केंद्रित करने के लिए छात्रों को 15-15 के छोटे बैचों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक बैच को लैब में आधुनिक TLC मशीन पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन (डेमो) और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई, जिससे छात्रों ने क्रोमैटोग्राफी की बारीकियों को सीधे ऑपरेट करके सीखा, इस हैंड्स ऑन वर्कशॉप में 100 से अधिक सहभागियों ने पार्टिसिपेट किया
शीर्ष नेतृत्व और सहयोगियों का आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks)
कार्यक्रम के समापन पर केमिस्ट्री डिवीजन के इंचार्ज डॉ. एम. फहीम खान ने वर्कशॉप को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित अतिथियों और छात्रों का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद किया।
अंत में, केमिस्ट्री डिवीजन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाकिब ने ‘वोट ऑफ थैंक्स’ (धन्यवाद प्रस्ताव) प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एरा विश्वविद्यालय के चांसलर श्रीमान मोहसिन अली खान, प्रो चांसलर श्रीमान मिशन अली खान, वाइस चांसलर डॉ. अब्बास अली मेहदी, प्रो वाइस चांसलर डॉ. फरजाना मेहदी, एडिशनल डॉक्टर श्रीमान ज़ाअ अली खान और कॉलेज बिल्डिंग के प्रिंसिपल डॉ. जमाल मसूद के प्रति उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।
संवाददाता, एम डी न्यूज




