हरख, बाराबंकी। मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सहसंयोजक डॉ. शिप्रा राय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण, युवाओं की भूमिका तथा देश के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता मे पहला स्थान वैष्णवी सिंह राठौर, बी.ए, दूसरा स्थान एकता दूबे, बी.एससी. प्रथम
तीसरा स्थान – महिमा पटेल, बी.ए. सांत्वना पुरस्कार – कुन्दन, बी.कॉम. लक्ष्मी देवी, बी.एससी.
नोडल अधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी यादव एवं प्रभारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी के निर्देशन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रभारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी द्वारा छात्र-छात्राओं को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी भी प्रदान की गई।
समारोहक प्रोफेसर धर्मवीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के विचार और उनकी सक्रिय सहभागिता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *