कानपुर देहात से बड़ी खबर

*रायपुर कुकहट गांव के मंदिर में राम नाम के जय राके गूजे।

रिपोर्टर – रोहित कुमार
एम डी न्यूज़

अखंड पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

कानपुर देहात। रायपुर कुकहट गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं की ओर से अखंड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

अखंड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पाठ में भाग लिया। मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

अखंड पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों एवं ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। भंडारे में सेवा करने के लिए ग्रामीणों में भी खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने धार्मिक आयोजन को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed