रिपोर्टर- प्रवीण कुमार भट्ट (तहसील प्रभारी बस्ती सदर)

MD News बहुआयामी समाचार बस्ती (लखनऊ) यूपी
बस्ती। गांधी नगर स्थित एस.आर.डी. हॉस्पिटल, खैर स्कूल के निकट, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया । निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन अखिलेश दूबे ( चेयरमैन एसपी ) ने किया ।
शिविर में चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. पी. के. चौधरी (MBBS, MD, KGMU लखनऊ) द्वारा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया । शिविर में विशेष रूप से दमा, ब्रॉन्कियल अस्थमा, बार-बार बुखार के साथ खांसी, फेफड़ों में पानी भरना तथा सांस फूलने जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया ।
शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा दी गई इसके अलावा सभी प्रकार की खून की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई ।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील किया था कि निर्धारित समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. अभिनव मिश्रा (MBBS), डॉ. हुसैन, निदेशक डॉ. रोहन दूबे (MBBS), डॉ. अश्वनी शुक्ला, डॉ. अनंता गुप्ता (स्त्री प्रसूति ) सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की । एस. आर. डी . हॉस्पिटल द्वारा प्रतिमाह ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार – प्रसार करके 04 बार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया जाता है । हॉस्पिटल में 24 घण्टे सेवा उपलब्ध है । भर्ती की व्यवस्था, पैथकाइंड लैब द्वारा सभी प्रकार के खून की जांच की सुविधा , सभी प्रकार के आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है । अनुराज पाण्डेय एस. आर. डी. मैनेजर ने कहा कि प्रत्येक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में निःशुल्क दवाइयां, निःशुल्क चेस्ट एक्स रे, निःशुल्क परामर्श दिया जाता है । निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर में लगभग 150 मरीजों का इलाज हुआ । निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान प्रेम चौरसिया, दयाभान सिंह, अजय कुमार, शिवम समेत अन्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे । एस.आर.डी. हॉस्पिटल, खैर स्कूल के निकट, गांधी नगर, बस्ती पर स्थित है
