कानपुर नौबस्ता आज सुबह हुई तेज बारिश के बाद नौबस्ता फ्लाईओवर के नीचे भीषण जाम लग गया नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा
मौके से मिले तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि सड़क पर जलभराव होने से एक बड़ा लम्बा जाम लग गया जबकि ऑटो एक ही लाइन में फंसे हुए हैं फ्लाईओवर के ऊपर भी हालात खराब हैं बारिश से बचने के लिए बाइक सवारों को फ्लाईओवर के किनारे रुकना पड़ा कई लोग प्लास्टिक और बोरे सिर पर रखकर सड़क पार करते नजर आए स्थानीय लोगों के अनुसार, नौबस्ता चौराहे पर हर बारिश में यही स्थिति बनती है नालों की सफाई न होने से सड़क तालाब बन जाती है और जाम लग जाता है सुबह के समय ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं मौके पर ट्रैफिक पुलिस के न होने से जाम और बढ़ गया
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात से पहले जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए

