फतेहाबाद : वैदिक मंत्रों की गूंज, अग्नि के फेरे, निकाह के कलमे और अपनों के आशीर्वाद के बीच मंगलवार को फतेहाबाद का गोपाल गार्डन 118 जोड़ों के नए जीवन का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगरा रोड स्थित गोपाल गार्डन में आयोजित समारोह में 114 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया, जबकि चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लाम धर्म के नियमानुसार कबूलनामे के साथ संपन्न कराया गया।
समारोह की शुरुआत गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुई। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। सजे मंडपों में वर-वधू के फेरे हुए तो दूसरी ओर मुस्लिम जोड़ों के निकाह की रस्म पूरी कराई गई। एक ही परिसर में अलग-अलग धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न होने से समारोह में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी नजर आया।
विवाह के दौरान परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। जैसे ही वर-वधू ने विवाह की रस्में पूरी कीं, समारोह स्थल तालियों और बधाइयों से गूंज उठा। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और भाजपा नेता नितिन वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति प्रशांत कुमार, एसडीएम स्वाति शर्मा, एसीपी इमरान अहमद, बीडीओ फतेहाबाद अरुण कुमार, बीडीओ शमसाबाद प्रेमपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, सुमल्लिका सक्सेना, जिला विकास अधिकारी भावना,

