एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी – अजीत यादव

    देवीपाटन मंडल  (श्रावस्ती)-  जनपद   श्रावस्ती के  थाना गिलौला क्षेत्र के ग्राम सिसवारा में जमीनी विवाद के मामले में पुलिस पहुंची। परिजनों के अनुसार, पुलिस कमलेश पासवान और उनके घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर वाहन से थाने ले जा रही थी। इसी दौरान कमलेश पासवान की वाहन से गिरने के बाद मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि कमलेश पासवान को पुलिस ने धक्का देकर वाहन से बाहर गिराया, जबकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने स्वयं वाहन से छलांग लगाई। जमीनी विवाद को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन से जुड़े मामले में, न्यायालय से पहले से स्थगन आदेश होने के बावजूद, दूसरे पक्ष को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। इन आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती से मसूद आलम खान ने बात की है। उन्होंने कमलेश पासवान के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। हम कमलेश पासवान के परिवार के साथ खड़े हैं। उनकी न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed