कानपुर नगर से बड़ी खबर
बुड़वा मंगल पर गूंजा जय श्रीराम का जयकरा, प्राचीन हनुमान मंदिर में लगा आस्था का सैलाब
रिपोर्टर – रोहित कुमार
एम डी न्यूज़
कानपुर नगर। बुड़वा मंगल के पावन अवसर पर बिनौर क्रॉसिंग के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर जय बजरंगबली और जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे और धार्मिक आयोजन में भागीदारी की।
आयोजकों ने कहा कि बुड़वा मंगल के अवसर पर भंडारे का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक और समाज में भाई चारा बढ़ाना है

