
बेहजम ब्लॉक में वाटर एटीएम बना शोपीस खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और महीनों से बंद पड़ा वाटर एटीएम / आरओ प्लांट आखिरकार सही करा दिया गया हैन आज सुबह से ही वाटर एटीएम से शीतल और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई। ब्लॉक परिसर पर आने वाले सैकड़ों फरियादियों, किसानों और महिलाओं को अब भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।इससे पहले आलम यह था कि लाखों की लागत से लगा प्लांट लोहे के जाल में कैद धूल फांक रहा था और एक व्यक्ति दवा के लिए भी पानी को तरस रहा था। खबर प्रकाशित होते ही ब्लॉक प्रशासन ने तत्काल मैकेनिक बुलाकर मोटर और फिल्टर ठीक कराया।पानी चालू होते ही फरियादियों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने मीडिया और ब्लॉक प्रशासन का आभार जताया है और मांग की है कि इसके नियमित रख-रखाव की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि भविष्य में फिर से यह शोपीस न बने।
