
गोण्डा -मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल पटेल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़ेरवा माफी का औचक निरीक्षण किया गया ! इस दौरान ओपीडी में मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली ,दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया । अस्पताल के अंदर एवं परिसर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए, स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा नियमित रूप से समुचित साफ -सफाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए, मौके पर स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
1 view
