रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख

फतेहपुर : पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गड़रियनपुरवा का भ्रमण कर वहां रहने वाले लोगों से जनसंवाद किया। कॉलोनी में पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी की समस्याओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और उनके शीघ्र निस्तारण की बात कही। भ्रमण के दौरान कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या गंदगी और जल निकासी की सामने आई। पूर्व विधायक ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर तत्काल साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कॉलोनी की रंगाई-पुताई कराने की मांग की। उन्होंने पत्र में बताया कि कांशीराम कॉलोनी के निर्माण के बाद से अब तक रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। उन्होंने दीपावली पर्व से पहले कॉलोनी की रंगाई-पुताई कराए जाने की मांग की। विक्रम सिंह ने कहा कि कॉलोनी में गरीब परिवार निवास करते हैं, जो मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने के लिए जागरूक रहने की अपील की। कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में पात्र लोग उनका लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने लोगों से मोबाइल फोन का सही उपयोग करते हुए योजनाओं की अधिकृत और सही जानकारी प्राप्त करने की बात कही। इस मौके पर आर्यन गिहार, अंकुर तिवारी, अजीत गिहार, गीता देवी गिहार, ओम प्रकाश गौतम, अंकुश गौतम, तहसीन रजा, मो. आदिल, जुलेखा, अन्नू, सोनी ठाकुर, रामबाबू गुप्ता, छोटकू, अभिषेक तिवारी, मनीष शर्मा, युनुश, आरती देवी, गुड़िया खान, जय यादव, राकेश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed