कानपुर नगर के फीलखाना में ज्वेलरी कारीगर प्रभाकर कोले ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक बीते एक साल से कम न मिलने से वह मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी प्रभाकर कोले ज्वेलरी कारीगर थे। परिवार में मां सरना लता और भाई दिवाकर व शुभांकर हैं। दिवाकर ने बताया कि प्रभाकर कई वर्षों से फीलखाना में रहकर ज्वेलरी कारीगर का काम करते थे। एक साल से रोजगार न मिलने से परेशान थे। मंगलवार को उन्होंने कारखाना नहीं खोला। शाम को साथी आए और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला। फीलखाना थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

3 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed