गोण्डा।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा ने बुधवार को जिलाधिकारी को जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को आर्थिक सहायता और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की है। यूनियन ने ज्ञापन में कहा है कि पत्रकार सुलेमान का बीते 15 सितंबर को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन लेखपाल की कथित लापरवाही के कारण परिवार को अपेक्षित सहायता राशि नहीं मिल सकी। इसके बाद डॉक्टर और तहसीलदार द्वारा प्रेषित रिपोर्ट को लेकर भी परिवार और संगठन में गहरा असंतोष है। ज्ञापन में बताया गया कि दिवंगत पत्रकार के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। ऐसी विषम परिस्थिति को देखते हुए यूनियन ने जिलाधिकारी से चार प्रमुख मांगें की हैं।
यूनियन की चार प्रमुख मांगें –

  1. दिवंगत पत्रकार के परिवार को आपदा राहत कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    2.मुख्यमंत्री राहत कोष से जुड़े प्रकरण और इलाज में आर्थिक अनुदान में लापरवाही की निष्पक्ष मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए तथा पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट की समीक्षा की जाए।
    3 दिवंगत पत्रकार की पत्नी को पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।
    4 नियमानुसार पंचायत स्तर पर होने वाली भर्तियों में दिवंगत पत्रकार की पत्नी को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जिलाधिकारी से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मिल सके। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, आर सी पाण्डेय, कृष्णा शर्मा,दिव्यांश सिंह,वरुण यादव,विकास सोनी,अशोक सिंह,राज कुमार मिश्रा,मनोज सिंह,विजय बहादुर तिवारी,प्रमोद शर्मा,राकेश कुमार,और राजेद्र तिवारी शामिल रहे।यूनियन ने देश विदेश के कार्यक्रमों से संबंधित महोबा मे सम्पन्न हुए सम्मेलन में विमोचन किए गए एक स्मारिका भी भेंट किया।
2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed