
सिंह कोल्ड स्टोरेज दातागंज में गुप्ता वैश्य समाज की संगोष्ठी का आयोजन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में जुटे लोग गुप्ता वैश्य समाज का खुला समर्थन
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
दातागंज,भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। संगोष्ठी में समाज के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में बदायूँ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया)एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह अंकित भैया उपस्थित रहे।

मंच संचालन व्यापारी नेता विनोद अग्रवाल ने किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वैश्य समाज सदैव से अर्थव्यवस्था की रीढ़ और सामाजिक सेवा का अग्रदूत रहा है। व्यापार से लेकर राष्ट्रहित और धर्म के प्रत्येक कार्य में समाज की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज के मान-सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर दातागंज नगर पालिका चेयरमैन पति अनूप कुमार गुप्ता, उसावां के पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना लाल गुप्ता, पत्रकार एवं तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय गुप्ता एडवोकेट, पत्रकार गौरव गुप्ता, व्यापारी प्रदीप गुप्ता पप्पू, श्रीकृष्ण गुप्ता उर्फ पुजारी, दीपक गुप्ता, ध्रुव देव गुप्ता, अनुरोध गुप्ता, विशाल गुप्ता प्रधान तथा शिव कुमार गुप्ता, राजन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के गुप्ता वैश्य समाज के वरिष्ठजन भारी संख्या में मौजूद रहे।
