राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दातागंज में प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल एवं ‘विकसित भारत 2047 की संकल्पना’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रदर्शनी, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया उपस्थित रहे।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

दातागंज,समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया के सदुपयोग व उसके प्रभावों पर एक अत्यंत प्रेरक एवं प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों, पोस्टरों व नाट्य प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने में हमारी युवा पीढ़ी और विशेषकर बेटियों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा, नवाचार व सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पति अनूप कुमार गुप्ता, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गगोला के प्रधानाचार्य राम लड़ैते शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता रानी, उप-प्रधानाचार्या राधिका आर्य एवं शिक्षक फरहत हुसैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed